फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   15 condidates filled nomination form on third day

राजेश, जीएम, आफताब समेत 15 ने किया नामांकन

Sat, 11 Feb 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 11 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
15 condidates filled nomination form on third day
नामांकन करने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट जाते चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विधानसभा चुनाव में नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को चिल्लूपार सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिपाठी, सहजनवां से बसपा प्रत्याशी जीएम सिंह और पिपराइच सीट से बसपा उम्मीदवार आफताब आलम समेत 15 ने नामांकन किया। इनमें  शहर सीट से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की उम्मीदवार मीना , सर्वोदय भारत पार्टी के अजय कुमार, सत्य क्रांति पार्टी की नन्दा सिंह, निर्दल शैलेष कुमार, पिपराइच से बहुजन मुक्ति पार्टी के बहादुर निषाद, गोरखपुर ग्रामीण से जन अधिकार पार्टी के इंद्रासन मौर्य और अशोक गौड़ ने निर्दल पर्चा भरा। सहजनवां से इंद्रेश सिंह, अरविन्द, चौरीचौरी विधानसभा से सर्वजीत, मनीष सिंह और राकेश ने भी निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


इस बीच 29 लोगों ने पर्चा लिया। इनमें शहर से आठ, ग्रामीण व बांसगांव से दो, कैंपियरगंज से एक, चिल्लूपार सहजनवां से चार और पिपराइच से चार लोगों ने पर्चे लिए। अब तक कुल 44 लोग जहां नामांकन कर चुके हैं वहीं विभिन्न विधानसभाओं से दावेदारी के लिए 189 पर्चे लिए जा चुके हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश की वजह से नामांकन नहीं होंगे। ऐसे में अब दावेदारी के लिए सिर्फ दो दिन यानी 13 और 14 फरवरी को ही मौका बचा है। ज्यादातर प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। सिर्फ बसपा के ही कुछ प्रत्याशी बचे हैं। माना जा रहा है कि अंतिम दो दिनों मेें निर्दल उम्मीदवार ही सबसे ज्यादा नामांकन करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस ने थोड़ी राहत ली। तीन प्रत्याशियों को छोड़ अन्य किसी प्रमुख प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने की वजह से भीड़ कम ही रही। गुरुवार की तुलना में कलेक्ट्रेट में पुलिस वालों की संख्या भी कम ही रही। शुरूआती दो घंटे में सिर्फ पांच प्रत्याशियों ने ही नामांकन किए थे तो आखिरी दो घंटे में 10 प्रत्याशी पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। इनमें राजेश त्रिपाठी, जीएम सिंह और आफताब आलम का भी नाम शामिल है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

13 को भाजपा के फतेहबादुर व बसपा के राजेश करेंगे नामांकन

13 फरवरी को ग्रामीण सीट से बसपा के राजेश पांडेय नामांकन करेंगे। उनके अलावा बसपा के कुछ अन्य प्रत्याशियों के भी नामांकन करने की उम्मीद है। बसपा को छोड़ ज्यादातर प्रमुख दलों के उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। बसपा से करीब आधा दर्जन प्रत्याशी 11 को नामांकन करने वाले थे मगर अवकाश की वजह से नामांकन कार्य बंद होने से अब वे 13 को पर्चा दाखिल करेंगे। 13 को ही कैंपियरगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार फतेहबहादुर सिंह भी नामांकन करेंगे। इसी तरह 14 को ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा के विपिन सिंह पर्चा दाखिल करेंगे।  
       

पांच साल में छह लाख ही बढ़ी राजेश की चल संपत्ति

चिल्लूपार से भाजपा के उम्मीदवार राजेश त्रिपाठी की चल संपत्ति में पिछले पांच साल में छह लाख रुपये का ही इजाफा हुआ जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति घट गई है। राजेश के पास 2012 में 23.12 लाख तथा उनकी पत्नी के नाम 2.87 लाख रुपये की चल संपत्ति थी। यही नहीं इन पांच सालों में उन्होंने अपने लिए कोई जेवर नहीं खरीदा। उनके पास पांच साल पहले 125 सोना और 350 ग्राम चांदी थी, जिसमें कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। हालांकि, इन पांच सालों में उनकी पत्नी के पास 10 ग्राम सोना और 350 ग्राम चांदी जरूर हो गई। पिछले चुनाव में उनकी पत्नी के नाम कोई जेवर नहीं था। शुक्रवार को हुए नामांकन के दौरान उनकी तरफ से दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक अब उनके पास 29.39 लाख तथा उनकी पत्नी के नाम 2.63 लाख की चल संपत्ति है। उनके पास एक लाख नकद व उनकी पत्नी के पास 50 हजार नकद है।  उनके पास एक इंडिका कार व एक टाटा मैजिक और एक मोटरसाइकिल है। इसी तरह राजेश के नाम 68 लाख की अचल संपत्ति है। उन पर साढ़े सात लाख का कर्ज है और तीन मुकदमे भी चल रहे हैं। राजेश 1985 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।


पांच साल में जीएम की अचल संपत्ति ढाई करोड़ बढ़ी

पांच साल के भीतर सहजनवां सीट से बसपा के उम्मीदवार जीएम सिंह की अचल संपत्ति में दो करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं उनकी व उनकी पत्नी की चल संपत्ति में मामूली इजाफा हुआ है। इन पांच साल में उनके पास ट्रैक्टर से स्कार्पियों भी बढ़ गई। 2012 विधानसभा चुनाव में महराजगंज के पनियरा से नामांकन के समय जीएम सिंह ने अपने नाम 11.50 लाख तथा पत्नी के नाम 8.84 लाख की चल संपत्ति दिखाई थी। इसी तरह उन्होंने अपने नाम 1.01 करोड़ की अचल संपत्ति बताई थी। शुक्रवार को सहजनवां से नामांकन के समय जीएम ने अपने नाम 18.73 लाख तथा पत्नी के नाम 16.55 लाख रुपये की चल संपत्ति दिखाई है। इसी तरह उन्होंने अपने नाम 3.56 करोड़ तथा पत्नी के नाम 16 लाख की अचल संपत्ति दिखाई है। उनके पास एक राइफल और एक पिस्टल है। उनपर एक मुकदमा भी है। जीएम ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है।  

करोड़पति हैं आफताब, दो र्फाच्यूनर से चलते हैं

पिपराइच विधानसभा से बसपा के उम्मीदवार आफताब आलम के पास तीन करोड़ से अधिक चल-अचल संपत्ति है। उनके नाम 22-22 लाख कीमत की दो र्फाच्यूनर भी है। आफताब के पास चार लाख नकदी व उनकी पत्नी के पास एक लाख नकदी है। उनके पास 65 ग्राम सोना व करीब दो किलोग्राम चांदी है। इसी तरह उनके पत्नी के पास 160 ग्राम सोना और 7.5 किलोग्राम चांदी है। उनके पास एक पिस्टल भी है। आफताब के पास कुल  75.21 लाख और उनकी पत्नी के पास 16.56 लाख की चल संपत्ति है। इसी तरह उनके नाम 2.37 करोड़ तथा उनके पत्नी के नाम 67 लाख की अचल संपत्ति है। उन पर एक करोड़ का बैंक आदि का कर्ज भी है। उन पर एक मुकदमा भी है। आफताब 2007 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed