फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सब काम छोड़कर 19 मई को करें मतदान : डीएम

सब काम छोड़कर 19 मई को करें मतदान : डीएम

Wed, 17 Apr 2019 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
सब काम छोड़कर 19 मई को करें मतदान : डीएम
निकली मतदाता जागरूकता रैली । - फोटो : अमर उजाला
कसया। सपहां मार्ग स्थित नवजीवन मिशन स्कूल में जिला विज्ञान क्लब कुशीनगर की ओर से बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करने की जरूरत है। प्रत्येक नागरिक को मतदान करने का संवैधानिक अधिकार है। इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। सब काम छोड़कर 19 मई को पहले मतदान करें। डीएम ने मौजूद स्कूली बच्चों से अपने गांव अथवा वार्ड में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है। नि:संकोच और निर्भीक होकर मनपसंद उम्मीदवार को वोट दें। सीडीओ रामसूरत पांडेय ने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से होने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की सार्थकता तभी है, जब घरों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान मनुष्य का मददगार : अभिषेक पांडेय
कसया। मतदाता जागरूकता के साथ विज्ञान क्लब की ओर से वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने कई मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल देखकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने कहा कि विज्ञान सदैव मनुष्य का मददगार रहा है। बच्चों की तरफ से प्रस्तुत वैज्ञानिक मॉडल सराहनीय है। उन्होंने चुनाव व विज्ञान के बीच संबंधों के बारे में जानकारी दी।


जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक इंजीनियर सौरभ त्रिपाठी ने विज्ञान के उत्कृष्ट मॉडलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की मेधा में अभूतपूर्व परिवर्तन होता है।इस दौरान रविकांत मणि त्रिपाठी, विज्ञान संचारक अनिल कुमार त्रिपाठी, एनपीआरसी शैलेश कुमार त्रिपाठी, अभिषेक कश्यप, अनुष्का, विवेक, रत्नेश पांडेय, अवनीश ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंत में आगंतुकों के प्रति डायरेक्टर कैप्टन आशीष सैम ने आभार जताया। कार्यक्रम संयोजक पीसी सैम कुट्टी, अंजली तिवारी, जीनत परवीन, संदीप, नदीम, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed