फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव

Tue, 05 Dec 2017 11:41 PM IST
deoria
deoria Updated Tue, 05 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
देवरिया। चकियवां ढाले के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला। शिनाख्त के बाद मौके पर पहुंचे घरवालों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।सदर कोतवाली के साकेतनगर मोहल्ला निवासी उमाकांत मिश्र के तीन बेटों में ज्ञानेश्वर मिश्रा (42) दूसरे नंबर के थे। वह देवरिया में उपभोक्ता फोरम में संविदा कर्मचारी थे। सोमवार की रात वह किसी बारात में जाने की बात कह घर से गए थे और देर रात तक नहीं लौटे। रात में घरवालों खोजा, पर पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे चकियवां ढाले के पास एक युवक की लाश मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त के परिवारवालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिवारवालों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शव देखने से लग रहा है कि कमर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार किया है। ज्ञानेश्वर की पत्नी रंभा देवी शिक्षामित्र हैं। उनका एक बेटा किशन और बेटी ज्योति हैं। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारवालों ने कोतवाली पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। सदर कोतवाली के एसएसआई श्रवण यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed