फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हादसे में शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार की मौत

हादसे में शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार की मौत

Tue, 05 Dec 2017 12:16 AM IST
deoria
deoria Updated Tue, 05 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
हादसे में शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार की मौत
- फोटो : amar ujala
देवरिया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की किशुनपाली चौराहे के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रामपुर कारखाना थाना के विशुनपुरकला गांव निवासी मनीष मिश्र 24 रविवार की शाम घर से किसी शादी समारोह में जाने के लिए बाइक से निकले। वह किशुनपाली चौराहा के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन से बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घर वाले शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई नोएडा में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed