फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चौदह घंटे अंधेरे में रहे सैकड़ों घर, पानी को तरसे

चौदह घंटे अंधेरे में रहे सैकड़ों घर, पानी को तरसे

Tue, 10 Oct 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
चौदह घंटे अंधेरे में रहे सैकड़ों घर, पानी को तरसे

विज्ञापन
गोरखपुर।
नार्मल उपकेंद्र से बेतियाहाता इलाके में दी जाने वाली बिजली सप्लाई के एक फेज में तकनीकी खराबी आने की वजह से आपूर्ति ठप हो गई। रविवार रात 12 बजे से इलाके के कई घरों में गुल हुई बिजली सोमवार को दोपहर बाद आई। इसकी वजह से इलाके के लोगों को रात में तो दिक्कत हुई ही, सुबह में पानी को लेकर कोहराम मचा रहा।
रविवार देर रात 12 बजे के करीब अचानक बेतियाहाता इलाके के कई घरों की लाइट गुल हो गई। वहीं इलाके के कुछ घरों में लाइट थी, पता चला कि एक फेज में ही बिजली नहीं आ रही है। लोगों ने उपकेंद्र में संपर्क किया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इलाके के प्रखर तिवारी ने बताया कि इलाके के जेई को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठा। सुमित ने बताया कि एक फेज की सप्लाई ठप होने की वजह से लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों ने जागकर रात काटी। पेशे से शिक्षक इलाके की ही सरिता ने बताया कि पूरी रात सप्लाई ठप रहने से सुबह पानी को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। इस उपकेंद्र में लगातार मरम्मत के कार्य की वजह से भी सप्लाई बाधित रहती है।
विज्ञापन


फोन लगाते रहे नहीं उठा
इलाके के लोगों की शिकायत थी कि बिजली गुल होने के बाद जब इसकी सूचना देने के लिए फोन किया तो उपकेंद्र से किसी ने फोन नहीं उठाया। जेई के फोन पर भी घंटी बजती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल स्विच ऑफ रखेंगे जेई
नार्मल उपकेंद्र के जेई शशि कपूर ने बताया कि उनके संगठन ने सुबह 9 से लेकर शाम पांच बजे तक मोबाइल स्विच ऑफ रखने का फैसला किया है। कहा कि छह साल पहले एसडीओ की पदोन्नति कर उन्हें अधिशासी अभियंता बना दिया गया था। जबकि उसी वक्त जेई से एसडीओ बने लोगों को शासन ने नजरअंदाज किया। इसी विरोध में जेई हड़ताल पर हैं। कहा कि अगर कहीं कटौती होती है तो एसडीओ अपने स्तर से व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed