{"_id":"5988ab5d4f1c1bb01a8b46ff","slug":"141502128989-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बच्ची की मौत, पति-पत्नी व सगे भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बच्ची की मौत, पति-पत्नी व सगे भाई घायल
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में हाटा-पिपराइच मार्ग पर सोमवार की शाम को दो सड़क हादसे हुए। एक हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई तथा उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे हादसे में सगे भाई घायल हो गए।
हाटा-पिपराइच मार्ग पर तिनहवां गांव के पास बाइक सवार पति-पत्नी व डेढ़ साल की बच्ची सामने से आए बस की टक्कर से घायल हो गए। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। अहिरौली पुलिस ने घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए भेजा। परंतु इनका नाम व पता अभी पुलिस को नहीं मिल सका है।
इसके अलावा सेंदुआर गांव निवासी हरहंगी यादव के लड़के राजेश यादव व शत्रुघ्न यादव एक ही बाइक से खोट्ठा बाजार की तरफ जा रहे थे। तुर्कडीहा के पास हाटा की तरफ से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर दोनों भाई घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने गोरखपुर भेज दिया।