फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्वास्थ्य विभाग बांट रहा कार्ड

स्वास्थ्य विभाग बांट रहा कार्ड

Sun, 05 May 2019 11:58 PM IST
basti Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग बांट रहा कार्ड
निमंत्रण कार्ड - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में जहां पर्ची पर चुनाव तिथि का उल्लेख कर लोगों से मतदान करने को कहा जा रहा है वहीं बस्ती के जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एक कदम आगे बढ़कर इस अभियान में लगे हुए हैं। वह लोगों के व्हाट्स एप नंबर पर बाकायदा निमंत्रण कार्ड भेजकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि मतदान के लिए क्या लेकर जाना जरूरी है। वह अब तक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े तकरीबन एक हजार लोगों को आमंत्रण भेज चुके हैं।
विज्ञापन


रंग-बिरंगे डिजाइनिंग कार्ड पर सबसे ऊपर निमंत्रण छपा है। इसके नीचे लिखा है, आपके परिवार के सभी मतदाताओं को सौहार्द्रपूर्वक आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद मतदान की तिथि और समय का उल्लेख है। पहचान पत्रों का सिंबल भी इस कार्ड पर छापा गया है। जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयोग निश्चित तौर पर लोगों को प्रोत्साहित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed