{"_id":"5ccf2901bdec22077268909e","slug":"11557080321-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग बांट रहा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग बांट रहा कार्ड
Sun, 05 May 2019 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
basti
basti
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
निमंत्रण कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में जहां पर्ची पर चुनाव तिथि का उल्लेख कर लोगों से मतदान करने को कहा जा रहा है वहीं बस्ती के जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एक कदम आगे बढ़कर इस अभियान में लगे हुए हैं। वह लोगों के व्हाट्स एप नंबर पर बाकायदा निमंत्रण कार्ड भेजकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि मतदान के लिए क्या लेकर जाना जरूरी है। वह अब तक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े तकरीबन एक हजार लोगों को आमंत्रण भेज चुके हैं।
रंग-बिरंगे डिजाइनिंग कार्ड पर सबसे ऊपर निमंत्रण छपा है। इसके नीचे लिखा है, आपके परिवार के सभी मतदाताओं को सौहार्द्रपूर्वक आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद मतदान की तिथि और समय का उल्लेख है। पहचान पत्रों का सिंबल भी इस कार्ड पर छापा गया है। जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयोग निश्चित तौर पर लोगों को प्रोत्साहित करेगा।