फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 परिवारों ने टीकाकरण कराने से मना किया

10 परिवारों ने टीकाकरण कराने से मना किया

Wed, 17 Jan 2018 12:11 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 17 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
10 परिवारों ने टीकाकरण कराने से मना किया
Demo Pic - फोटो : google
इटवा(सिद्धार्थनगर)। बिस्कोहर बाजार के पश्चिम टोले के दस परिवारों ने बच्चों को इंद्रधनुष योजना के तहत टीका लगवाने से मना कर दिया। इससे मोहल्ले के करीब 15 बच्चे टीकाकरण से वंचित हो गए है। इंद्रधनुष अभियान के चौथे चरण में मेडिकल टीम ने मंगलवार को बिस्कोहर बाजार के कसेरा मोहल्ले व अन्य स्थानों पर 16 बच्चों और पांच गर्भवतियों को पोलियो, खसरा, टिटनेस आदि के टीके लगाए गए। वहीं पश्चिम टोले में 10 घरों के अभिभावकों ने बच्चों को टीका लगवाने से मना कर दिया। इससे इन घरों में रहने वाले करीब 15 बच्चे टीकाकरण से वंचित हो गए। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पश्चिम टोला निवासी कलाम, मुरादअली, हामिद, आरजू, विनोद, फिरोज, नगीना, अनवर, पप्पी, फरीदा आदि ने बच्चों का टीकाकरण कराने से मना कर दिया। इस दौरान सुपरवाइजर धीरज राय, एएनएम शारदा, आशा कार्यकर्ता संगीता गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा, ज्ञानकुमारी, कविता, सहायिका सुनीता, मीरा गुप्ता आदि मौजूद रहे। एएनएम शारदा ने कहा कि कुछ बच्चों के परिजनों ने टीकाकरण कराने से साफ मना कर दिया। पूरे प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से दे दी गई है। सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले की जांच करने के लिए संबंधित चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed