फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां मुकम्मल

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां मुकम्मल

Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां मुकम्मल
संतकबीरनगर। डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा के आगमन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रशासन पूरे दिन जुटा रहा। डीएम ने जहां अधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटीं, वहीं एसपी ने देर शाम पुलिस लाइन में मातहतों को ब्रीफिंग कर उचित दिशा निर्देश जारी किया। किसी भी तरह की कोई कमी न रहने पाए, इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा बुधवार को एचआर इंटर कॉलेज परिसर में तीन दिवसीय 20वीं मंडलीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन और अटल टिंकरिंग लैब का लोकार्पण करने आ रहे हैं। कई दिनों से चल रही डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियां को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। डीएम मार्कंडेय शाही ने कार्यक्रम में संपूर्ण व्यवस्था और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं प्रशासन एस एन शुक्ला को दी है। पुलिस लाइंस में हैलीपैड पर तहसीलदार न्यायिक प्रियंका चौधरी और चिकित्सकीय टीम के साथ सीएमओ लगाए गए हैं। हैलीपैड के पास सफाई कराने की जिम्मेदारी ईओ खलीलाबाद बीना सिंह को दी गई है। क्रू व्यवस्था में तहसीलदार मेंहदावल राजेश गुप्ता और जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा लगाए गए हैं। पुलिस लाइंस परिसर से एचआर इंटर कॉलेज परिसर तक रूट की जिम्मेदारी एसडीएम सदर उमेशचंद्र निगम को सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था के लिए एसडीएम मेंहदावल प्रफुल्ल त्रिपाठी और डीआईओएस शिव कुमार ओझा व बीएसए माया सिंह लगाई गई है। एचआर इंटर कॉलेज परिसर से बाहर की जिम्मेदारी एसडीएम धनघटा राम जीवन को सौंपी गई है। इसके अलावा सीएमओ चिकित्सकीय टीम के साथ मौजूद रहेंगे। खान पान की व्यवस्था डिप्टी आरएमओ और सहायक उप निबंधक खलीलाबाद को दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम खाने-पीने की सामग्री की जांच कराएंगे। पुलिस लाइन में बने सेफ हाउस की जिम्मेदारी डीडीओ प्रमोद यादव और एचआर इंटर कॉलेज में बने सेफ हाउस की जिम्मेदारी डीआईओएस को दी गई है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि पांच सीओ, सात इंस्पेक्टर, 42 सब इंस्पेक्टर, 220 कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल और दो महिला एसआई की ड्यूटी लगाई गई है। संपूर्ण कार्यक्रम में सुरक्षा की जिम्मेदारी एएसपी असित श्रीवास्तव को सौंपी गई है। ब्रीफिंग करके पुलिस कर्मियों को उनके दायित्व के प्रति सचेत कर दिया गया है।
विज्ञापन

9. 15 बजे अमौसी हवाई अड्डे से डिप्टी सीएम प्रस्थान करेंगे।
10 .05 बजे संतकबीरनगर पुलिस लाइंस में बने हैलीपैड पर पहुंचेंगे।
10. 15 बजे एचआर इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचेंगे।
10. 30 बजे से 11. 30 बजे तक मंडलीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन और लैब का लोकार्पण करेंगे
11 . 30 से 12 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे।
12 से 12. 15 बजे तक प्रेस वार्ता करेंगे।
12. 15 बजे पुलिस लाइन परिसर में बने हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।
12. 20 बजे हैलीपेड से बस्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed