{"_id":"59651ea24f1c1b39228b45df","slug":"11499799202-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबेदार बताकर शादी के नाम ऐंठ लिए छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबेदार बताकर शादी के नाम ऐंठ लिए छह लाख
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर महुली क्षेत्र के रतनपुरा गांव के निवासी तीन भाइयों के खिलाफ जालसाजी, गबन, जानमाल की धमकी आदि का केस दर्ज किया। आरोप है कि सेना में सूबेदार होना बता कर शादी तय कर ली गई और लड़की वालों से छह लाख रुपये ऐंठ लिए गए। हकीकत जानने पर रकम वापस मांगने पर लड़की पक्ष के लोगों को धमकी दी जाने लगी।
कोतवाली क्षेत्र के उमिला गांव निवासी श्यामू गोड़ के अनुसार, वह बहन सोनी की शादी के सिलसिले में सूर्यभान गोड़ पुत्र रामपाल निवासी रतनपुरा महुली केेे घर गए थे। यहां सूर्यभान से उनके भाई अक्षय की शादी की बातचीत की। उन्हें सूर्यभान और उसके भाई संतोष कुमार ने बताया कि अक्षय आर्मी में सूबेदार के पद पर लखनऊ में तैनात हैं। बाद में वार्ता के लिए खलीलाबाद बुलाया गया और समय माता मंदिर खलीलाबाद में दिखावे की प्रक्रिया हुई। लड़की पसंद आने पर अक्षय कुमार ने बताया कि वह आर्मी में सूबेदार है और शादी के संबंध में आगे की वार्ता उसके भाई सूर्यभान व संतोष कुमार करेंगे।
इसके बाद एक लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की मांग की गई। सहमति के बाद उन्होंने 28 अक्टूबर 2014 को सूर्यभान के खाते में 50 हजार रुपये जमा कर दिए। अगले सीजन में शादी करने की बात कहते हुए गाड़ी के एवज में साढ़े पांच लाख नकद की मांग की। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन भी बेची। इसमें से साढ़े पांच लाख रुपये 25 जनवरी 2015 को अपने घर बुला कर परिजनों की उपस्थिति में सूर्यभान आदि को दे दी। इस दौरान पता चला कि तीनों भाई बेरोजगार है। आरोप था कि नौकरी के बाबत झूठ बोल कर धोखाधड़ी से उनसे छह लाख रुपये ऐंठ लिए। पूरी जानकारी होने के बाद उसने अपने रुपये की मांग की तो लोग गाली गलौज देते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। कोतवाल राकेश सिंह यादव ने बताया कि तीनों भाइयों सूर्यभान गोड़, संतोष गोड़ और अक्षय गोड़ के खिलाफ जालसाजी, गबन, गाली गलौज जानमाल की धमकी और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।