फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मतगणना हाल में हंगामा, प्रत्याशी-समर्थक आए आमने-सामने

मतगणना हाल में हंगामा, प्रत्याशी-समर्थक आए आमने-सामने

Sat, 02 Dec 2017 01:21 AM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Sat, 02 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
मतगणना हाल में हंगामा, प्रत्याशी-समर्थक आए आमने-सामने
खलीलाबाद अध्यक्ष पद के लिए मतगणना के दौरान हुआ हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। जिले की तीन नगर पंचायतों के परिणाम से समय से घोषित हो गए, लेकिन खलीलाबाद नगर पालिका के मतों के मिलान में पेंच फंस गया। इसे लेकर पहले भाजपा व बसपा प्रत्याशी आमने-सामने आए, फिर समर्थक। हंगामा बढ़ता देख वहां तैनात कर्मी सहम गए। सूचना पर डीएम मौके पर पहुंचे और पुलिसिया तेवर में दिखे। डीएम खुद मतगणना हाल से ढूंढ कर अवैध तरीके से घुसे लोगों को बाहर निकाला और अंदर किसी को प्रवेश न देने की अनुमति गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को दी। दरअसल, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद की मतगणना काफी सुस्त गति से चली। आलम यह रहा शाम चार बजे तक अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित नहीं हो पाया। इधर, गणना हाल से बाहर निकल कर एचआरपीजी कॉलेज के परिसर में पहुंचने वाले कुछ भाजपा और कुछ बसपा प्रत्याशी के एजेंट अपने-अपने प्रत्याशी की जीत बता कर समर्थकों से चर्चा शुरू कर दी। साढ़े चार बजे के करीब अचानक भाजपा और बसपा प्रत्याशी व उनके एजेंट मतगणना हाल में ही नोकझोंक होने लगी। वहीं गणना कर रहे कर्मी मतों का मिलान करने में जुटे रहे। हंगामा इस कदर बढ़ा कि गणना हाल का माहौल बिगड़ने लगा। सूचना पर डीएम पहुंचे और तत्काल एक्शन में आ गए। एक्शन में आए डीएम ने ढूंढ-ढूंढ कर अवैध तरीके से अंदर घुसे लोगों को बाहर निकलवाया। बाद में एसपी हेमराज मीणा, एडीएम सत्येंद्र नाथ शुक्ल,एएसपी असित श्रीवास्तव भी पहुंच गए। डीएम और एसपी गणना हाल में ही मौजूद रहे। जबकि एसडीएम सदर आलोक यादव की देखरेख में रिटर्निंग अफसर ने कार्मिक के सहयोग से मतों की गिनती कर फाइनल सूची तैयार की। जिसमें भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर वर्मा 159 मतों से विजयी घोषित हुए। बाद में रिटर्निग अफसर लोकेंद्र सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर ने कहा कि उन्हे जनता ने आशीर्वाद दिया और जीत का सेहरा बंधवाया। वह जनता के विश्वास पर खतरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


एक ही गणना केंद्र पर जमे रहे डीएम-एसपी
एचआरपीजी कॉलेज में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद और नगर पंचायत मगहर की मतगणना पूर्वाह्न आठ बजे से शुरू हुई। गणना शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक डीएम और एसपी प्राचार्य कक्ष में बैठे रहे। टेलीविजन पर निकाय चुनाव का रूझान देखने के साथ-साथ मोबाइल से चारों निकायों के गणना का हाल मातहतों से पूछते नजर आए। इस दौरान दो दफा डीएम और एसपी परिसर से बाहर निकले और सड़क पर पहुंच कर जुटी भीड़ को तितर बितर करवाया। जब तक खलीलाबाद और मगहर का पूरा परिणाम घोषित नहीं हो गया,तब तक डीएम और एसपी पूरे समय तक एक ही गणना केंद्र पर डटे रहे।
विज्ञापन


नतीजे को लेकर जाएंगे आयोग व हाईकोर्ट: जगत
संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के बसपा प्रत्याशी जगत जायसवाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके साथ प्रशासन ने सत्ता पक्ष के दबाव में अन्याय किया है। मतदान से पहले की रात भाजपा के लोगों ने उनके समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार किया। यहां तक कि बसपा के जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर हमला कर दिया। तभी पता चल गया था कि साजिश रची जा रही है। डीएम और एसपी ने मतगणना हाल से उनके एजेंटों को बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं सड़क पर मौजूद उनके हजारों कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाई और खदेड़ दिया। प्रशासन ने सत्ता के दबाव में उन्हें चुनाव हरवा दिया। इस मामले को लेकर वह चुनाव आयोग और हाईकोर्ट तक जाएंगे। यहां तक जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed