{"_id":"59c811e84f1c1bb1688b6a0d","slug":"111506284008-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में दोस्त के साथ कूदी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में दोस्त के साथ कूदी किशोरी
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)।
बड़हलगंज पुल से दोस्त के साथ किशोरी नदी में कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की मगर देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला। घटनास्थल पर मिली स्कूटर के नंबर के आधार पर किशोरी की पहचान कर पुलिस ने उसके पिता को सूचना दी। किशोरी यहां किसके साथ आई थी, इसकी जानकारी घरवालों को भी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मऊ के कृष्ण विहार कॉलोनी निवासी किसान अशोक सिंह की दो बेटियां हैं। छोटी बेटी तनू उर्फ रीना नवीं की छात्रा है। पिता अशोक के मुताबिक सुबह नौ बजे के करीब वह घर से अकेले ही स्कूटर लेकर निकली थी। स्कूटर तनू की मां रीता के नाम पर है, जिनका दिसंबर में देहांत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटर पर लड़की के साथ एक युवक भी था। दोनों ने पुल पर स्कूटर खड़ी कर आपस में बात की और फिर अचानक एक साथ सरयू नदी में कूद गए।