फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गतका ग्रुप के करतबों ने कर दिया रोमांचित

कीर्तन की गूंज के बीच गतका ने किया रोमांचित

Thu, 04 Jan 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 04 Jan 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
गतका ग्रुप के करतबों ने कर दिया रोमांचित
प्रकाशोत्सव कार्यक्रम के तहत करतब दिखते सिख समाज के लोग। - फोटो : Amar Ujala
गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा मोहद्दीपुर कमेटी की ओर दशम गुरु गुरु गोविंद सिंह के 351वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को गुरुद्वारे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पंजाब से आए गतका ग्रुप ने अपने हैरतअंगेज करतबों से लोगों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन


दो बजे निकली शोभयात्रा मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौक, कचहरी बस स्टैंड, शास्त्री चौक, कचहरी चौक, गोलघर, सिनेमा रोड, सुमेर सागर होते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा जटाशंकर पहुंचकर समाप्त हुई। गोलघर समेत शहर के विभिन्न चौराहों पर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसमें सबसे आगे चल रहे गतका ग्रुप के सिख युद्ध कौशल की झलक देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सबसे पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी सुशोभित थी। उसके पीछे महिलाएं गुरवाणी कीर्तन करतीं चल रहीं थीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों में प्रसाद का वितरण हुआ। शोभायात्रा के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा तक पहुंचने में रात हो गई। यहां पहुंचकर संगत ने लंगर छका। इस दौरान सरदार देवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, जयपाल सिंह कोहली, अरविंदर सिंह राजन, अपजीत सिंह, राजिंदर सिंह, राजपाल सिंह, सुरेंदर पाल सिंह, हरबंश सिंह चटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शुरू होगा अखंड पाठ
शुक्रवार प्रात: 9 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, मोहद्दीपुर में निशान साहिब की सेवा, कीर्तन के बाद अखंड पाठ शुरू होगा। इसका समापन सात जनवरी को प्रात: 10 बजे होगा। उसके बाद बाहर से आए रागी जत्थों की ओर से कीर्तन तथा विचार के बाद दीवान की समाप्ति होगी। दो बजे से गुरु का अटूट लंगर लगेगा। फिर रात डेढ़ बजे तक विभिन्न कार्यक्रम चलते रहेंगे।


कॉलेज में हुई प्रार्थना सभा
गुरु गोविंद सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर कॉलेज में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर इतिहास विभाग के प्रभारी महेंद्र प्रताप ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महान योद्धा, कवि, भक्त एवं अध्यात्मिक नेता थे। उन्होंने कई ग्रंथों की रचना की। इनके दरबार में 52 कवि और लेखक थे। इसलिए इन्हें ‘संत सिपाही’ भी कहा जाता था। इस दौरान पुष्पा निषाद, प्रियंका मिश्रा, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. रमाकांत दुबे, सौरभ सिंह, सुबोध मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed