फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   इंतजार खत्म, नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह 12 को

इंतजार खत्म, नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह 12 को

Fri, 08 Dec 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 08 Dec 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
इंतजार खत्म, नगर निगम शपथ ग्रहण समारोह 12 को
नगर निगम। - फोटो : Amar Ujala
मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण का इंतजार अब खत्म हो गया है। शासन के निर्देश के बाद 12 दिसंबर को शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अभी शपथ ग्रहण की जगह का चयन नहीं किया जा सका है। पिछली दफा गोरखपुर क्लब में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन


नगर निगम का सदन लगभग सजधज कर तैयार है। कार्ड छपने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही मेयर और पार्षदों को दिया जाने वाला प्रमाणपत्र भी तैयार किया जाने लगा है। शुक्रवार को प्रमुख सचिव मनोज कुमार ने मेयर को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी कमिश्नर को दी। अगर किसी वजह से कमिश्नर शहर से बाहर रहते हैं तो यह जिम्मेदारी डीएम निभाएंगे। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि 12 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी स्थान तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कमिश्नर, डीएम और जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर जल्द ही स्थान तय कर लिया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए अन्य औपचारिकता की शुरुआत कर दी गई है। निमंत्रण कार्ड का प्रूफ तैयार किया जा रहा है। शपथ ग्रहण के दिया जाने वाला प्रमाणपत्र भी जल्द तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed