फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संदिग्ध हालात में ट्रक चालक घायल

संदिग्ध हालात में ट्रक चालक घायल

Mon, 09 Oct 2017 11:53 PM IST
Siddharth Nagar 
Siddharth Nagar  Updated Mon, 09 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में ट्रक चालक घायल
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बा के पास रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक घायल हो गया। इसके बाद सोमवार को दिनभर सोशल मीडिया पर यह मैसेज वायरल होता रहा कि पुलिस की पिटाई चालक घायल हुआ है।घायल चालक की पहचान थाना गौरा के गांव मुड़िला नौबस्ता के निवासी बबलू श्रीवास्तव के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार देर रात एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल स्थिति में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसे रात करीब 11 बजे पीएचसी पहुंचाया। चालक कैसे घायल हुआ यह किसी ने नहीं देखा। हालांकि सोमवार को दिनभर सोशल मीडिया पर अस्पताल में भर्ती चालक की फोटो के साथ मैसेज वायरल होता रहा। इसमें स्थानीय पुलिस पर रकम के लिए चालक को पीटने का आरोप लगता रहा। इससे पुलिस के आला अफसर हरकत में आए और जांच बैठा दी गई। एएसपी अरविंद कुमार मिश्रा ने पूरे मामले की जांच सीओ शोहरतगढ़ शिव सिंह को सौंपी गई है। एसओ ढेबरुआ जयवर्धन सिंह ने कहा कि लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। घायल चालक के मिलने पर उसका मेडिकल कराया गया। वहीं चालक बबलू श्रीवास्तव ने दूसरे चालक से विवाद में चोटिल होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed