{"_id":"59caae534f1c1bab538b48dd","slug":"101506455123-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के हत्यारों को जल्द पकड़ें- सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर के हत्यारों को जल्द पकड़ें- सीएम
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की देर रात देवरिया में सरकारी डॉक्टर की हत्या के बारे में जानकारी ली। आईजी मोहित अग्रवाल से उन्होंने पूछा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अब तक क्या किया है? उन्होंने वारदात का जल्द खुलासा करने को कहा। आईजी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने देरशाम गोरखपुर मंडल के कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, डीएम और एसएपी को गोरखनाथ मंदिर बुलाया। अफसरों से कहा कि मुहर्रम और नवरात्र एक साथ मनाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे। समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटें। मुख्यमंत्री ने मंडल के कानून व्यवस्था की जानकारी भी ली और कहा है कि अपराधियों को दंडित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को ऐसी सजा दिलवाएं ताकि अपराध करने वाले कांप जाएं। मीटिंग से निकलने के बाद कमिश्नर ने देररात अफसरों के साथ मीटिंग कर मातहतों को मुख्यमंत्री के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।