{"_id":"653aa57991a986e719051e86","slug":"youth-traveling-in-van-dies-due-to-collision-with-truck-cousin-injured-gonda-news-c-100-1-slko1026-6580-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रक की टक्कर से वैन सवार युवक की मौत, चचेरा भाई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रक की टक्कर से वैन सवार युवक की मौत, चचेरा भाई जख्मी
Thu, 26 Oct 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में विशाल शर्मा। -फाइल फोटो
मुजेहना (गोंडा)। थाना क्षेत्र धानेपुर के गोंडा-उतरौला मार्ग पर स्थित प्रधाइनगंज के पास बुधवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बाबागंज की ओर जा रही मारुति वैन को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे वैन सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस हादसे में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत में एक युवक को लखनऊ रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। जबकि एक युवक का इलाज चल रहा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के महराजगंज के रहने वाले आशुतोष शर्मा (32) की बहन धानेपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्रांट गांव में रहती है। दो दिन पहले आशुतोष की भांजी का जन्मदिन था। कार्यक्रम के लिए दो दिन पहले ही आशुतोष परिवार संग बहन के घर गया था। बुधवार की रात आशुतोष अपने चचेरे भाई विशाल शर्मा (28) के साथ वैन से परिवार को लेने बहन के घर जा रहा था। धानेपुर थाना क्षेत्र के गाेंडा-उतरौला मार्ग पर स्थित प्रधाइनगंज के पास बाबागंज की ओर से आ रहे ट्रक ने उनके वैन को सामने से टक्कर मार दी। जिससे वैन सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई।
हादसे के बाद ट्रक पंक्चर हो गई और चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने विशाल की नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। उसने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि आशुतोष का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि ट्रक को थाने ले आया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।