फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth jumps into canal to save goat, drowns to death

Gonda News: बकरी बचाने नहर में कूदा युवक, डूबकर मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Youth jumps into canal to save goat, drowns to death
डुमरियाडीह। वजीरगंज क्षेत्र के बभनी गांव निवासी दद्दन (45) की शनिवार दोपहर नहर में डूबने से मौत हो गई। दद्दन बकरी चराने गए थे। इसी दौरान एक बकरी अचानक नहर में गिर गई। उसे बचाने के लिए दद्दन नहर में कूद गए, लेकिन तेज बहाव में बहकर डूब गए। ये देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दद्दन को नहर से निकाला गया। मगर तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दद्दन मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते थे। उनके बेटे शिवम (17), सत्यम (12) और बेटी शिवानी (15) हैं। दद्दन की मौत से पत्नी रीना देवी और मां सीतापति का रो-रोकर बुरा हाल है। दद्दन के पिता मंगल की चार वर्ष पहले मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ननकू ने सूचना दी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed