{"_id":"673f6fd6415bc0354502d291","slug":"youth-found-injured-on-road-dead-accused-of-murder-gonda-news-c-100-1-slko1026-127674-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क पर घायल मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क पर घायल मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप
Thu, 21 Nov 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्र में दो दिन पहले सड़क पर घायल अवस्था में मिले युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गई। बृहस्पतिवार को युवक का शव पैतृक गांव पांडेपुर मिश्रौलिया पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने चार पट्टीदारों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
ग्राम पांडेपुर मिश्रौलिया निवासी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उनके बड़े भाई अनिल कुमार (29) मंगलवार देर शाम बीएचडी इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले थे। आरोप है कि गांव के चार पट्टीदारों ने रंजिश में उनके भाई को पीटकर मरणासन्न किया था। अनिल को मेडिकल कॉलेज से डाॅक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार देर रात अनिल की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार भोर शव पैतृक गांव पांडेयपुर मिश्रौलिया पहुंचा तो कोहराम मच गया। दुर्गा प्रसाद ने चार पट्टीदारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष खुश मोहम्मद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।