{"_id":"6af89e6aba64bb6491080abe","slug":"youth-found-hanging-from-a-noose-on-an-ht-pole-saved-by-a-head-constable-gonda-news-c-100-1-slko1026-169850-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एचटी पोल पर फंदे से लटका युवक, मुख्य आरक्षी ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एचटी पोल पर फंदे से लटका युवक, मुख्य आरक्षी ने बचाया
Sat, 14 Nov 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर युवक को कंधे पर बैठाकर नीचे उतारते जीआरपी के जवान और सिपाही सुरेंद्र प्रजापति।
गोंडा। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नेपाली युवक प्लेटफार्म नंबर छह पर लगे एचटी पोल पर चढ़कर रस्सी के सहारे फंदे से लटक गया। मौके पर पहुंचे जीआरपी के मुख्य आरक्षी ने जान जोखिम में डालकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि नेपाल के रुकुम जिले का निवासी शंकर चौदरा शनिवार को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर लगे एचटी पोल पर चढ़ गया और रस्सी से गले में फंदा लगा लिया। प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर ड्यूटी कर रहे मुख्य आरक्षी सुरेंद्र प्रजापति को इसकी जानकारी हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोल पर चढ़कर युवक को अपने कंधे का सहारा देकर उतार लिया। इसके बाद मेडिकल टीम को बुलाकर युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर जान देना चाहता था। मुख्य आरक्षी की तत्परता और सूझबूझ से उसकी जान बच गई।