{"_id":"6074812f8ebc3e245661541c","slug":"youth-dies-in-kovid-hospital-96-new-infected-found-gonda-news-lko5739065155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक व्यक्ति की मौत 96 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत 96 नए संक्रमित
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टॉप पर जांच के लिए कैंप लगाए मोबाइल मेडिकल टीम के कर्मचारी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को लेवल वन कोविड अस्पताल में भर्ती एक युवक की संक्रमण से मौत हो गयी। वहीं जिले के विभिन्न स्थानों पर कोरोना जांच में 96 लोग पॉजिटिव पाए गए।
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार कोरोना का संक्रमण पिछले साल की अपेक्षा तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें जिले के आला अधिकारी व बड़े नेता भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुके हैं। वहीं इस वर्ष पांच लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं।
सोमवार सुबह करनैलगंज निवासी कोरोना से संक्रमित सुरेश शुक्ल (40) की कोविड अस्पताल में मौत हो गई। वहीं रेलवे स्टेशन समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर कोरोना जांच किए जाने पर 96 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
गंभीर रूप से बीमार संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आंशिक रूप से संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। तथा कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की खोज कर जांच की जा रही है।
चुनाव जीतने के जुनून में प्रत्याशी से लेकर समर्थक तक कोरोना नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं बड़े नेता भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव जीतने के जुगत में संक्रमण को नजरंदाज करते दिखाई पड़ रहे हैं। प्रत्याशी भीड़ जुटाकर चलने में अपनी शान समझ रहे हैं।
तो पोस्टर बैनर छपवाने के लिए प्रिंटिंग प्रेस की दुकानों पर दावेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिससे कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं। वहीं बड़े नेता भीड़ जुटाकर अपनी लोकप्रियता का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे नेता के संक्रमित होने से भीड़ का हिस्सा बने समर्थकों की चिंता बढ़ जाती है।
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर बिना मास्क पेट्रोल-डीजल न देने व दुकानों पर बिना मास्क के समान न दिए जाने का फरमान जारी किया था। लेकिन दुकानदार व खरीददारों पर जिला प्रशासन के फरमान का कोई असर नहीं हो रहा है।
जिलाधिकारी ने दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए गोले बनाये जाने का आदेश दिया था। लेकिन अधिकांश दुकानदारों ने डीएम के आदेश को नजरंदाज किया है। वहीं जिला प्रशासन पंचायत चुनावों में व्यस्त है। कोरोना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर रोकथाम के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। न ही नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती की जा रही है।