फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies in accident, friend injured

Gonda News: हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, friend injured
गोंडा। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर ऊंटघाट पुल के पास बुधवार शाम अयोध्या की तरफ से आ रही निजी बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के परसहना बंदरबगिया गांव निवासी सोहनलाल (35) बुधवार को गांव के ही साथी राकेश कुमार निषाद (26) के साथ बाइक से मनकापुर गए थे। देर शाम घर लौटते समय मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर ऊंटघाट पुल के पास अयोध्या की तरफ से आ रही निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। अयोध्या ले जाते समय रास्ते में सोहनलाल की मौत हो गई, जबकि राकेश का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। सिर में अधिक चोट लगने के कारण सोहनलाल की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बस कब्जे में ले ली गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed