{"_id":"6696ba8228a2cfd679083f62","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-pond-gonda-news-c-100-1-gon1002-120383-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तालाब में डूबने से युवक की मौत
Tue, 16 Jul 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर माफीपुरवा में मंगलवार शाम एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। माफी पुरवा निवासी रवि कुमार मिश्र (30) मंगलवार शाम घर के सामने एक तालाब के पास गया था। तभी तालाब में गिरकर डूबने से रवि की मौत हो गई। रवि के परिवार में पत्नी, 12 साल बेटा व छह साल की बेटी है। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन