फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies after wall collapses while digging pit

गड्ढा खोदते समय दीवार गिरी, मजदूरी की मौत

Fri, 02 Jul 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after wall collapses while digging pit
गोंडा। गड्ढा खोदते समय दीवार गिर जाने से मजदूर युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचपुती जगतापुर के मजरे गंगाराम पुरवा गांव निवासी दद्दन वर्मा पुत्र राम कृपाल वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके भाई अजय कुमार वर्मा (26) शुक्रवार को आईटीआई परिसर स्थित प्लांट के पीछे सिविल इंजीनियर एके वर्मा ने अपने आवास परिसर में सटे एक दीवार के बगल गड्ढा खोदने के लिये कहा जिस पर अजय ने दीवार गिरने की आशंका जताते हुए मना किया, तो एके वर्मा ने उसको डांटते हुए कहा कि गड्ढे की खुदाई करो नहीं तो कल से काम पर मत आना।
विज्ञापन

मजदूर अजय कुमार मजबूर होकर गड्ढा खोदने लगा। इसी दौरान दीवाल भर-भरा कर गड्ढे में गिर गयी, जिसमें अजय दब गया। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ कर आये और मलबे को हटा कर उसको बाहर निकाला। आईटीआई परिसर स्थित अस्पताल लाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डाक्टरों ने सीएचसी मनकापुर रेफर कर दिया। सीएचसी लाने पर डाक्टर डीके भास्कर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के तहरीर पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed