{"_id":"5f4145408ebc3e3d0848712d","slug":"youth-died-in-road-accident-bike-rider-injured-gonda-news-lko5362408138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे मेंयुवक की मौत, बाइक सवार घायल
कटरा बाजार-गोंडा मार्ग पर पक्का कुआं गांव के पास हादसा
कटरा बाजार (गोंडा)। साइकिल सवार युवक को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन परिवारीजनों ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में ले गये जहाँ एक कि मौत हो गयी। वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सिसई जोगा निवासी हामिद ने बताया कि शनिवार को उसका बेटा अब्दुल शाहिद साइकिल से बाबूपुर के मजरे पक्का कुआं गया था। वह कटरा बाजार-गोंडा मार्ग पर पक्का कुआं गांव के पास पहुंचा ही था तभी पीछे से आ रही बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उसका बेटा अब्दुल शाहिद (26) व बाइक सवार दीपक निवासी रंजीतपुर के मजरा महापुरवा गंभीर रूप से घायल हो गये। परिवारीजनों ने आननफानन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा लाये, जहां हालात नाजुक देखकर डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। हामिद के मुताबिक दोनों घायलों को गोंडा में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हामिद ने बताया कि गोंडा के एक निजी अस्पताल में साइकिल सवार उसके बेटे अब्दुल शाहिद (26) की मौत गयी। वहीं बाइक सवार दीपक का इलाज चल रहा है। उपनिरीक्षक सत्य नरायन यादव ने बताया कि साइकिल सवार मृतक अब्दुल शाहिद का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं बाइक सवार दीपक का इलाज चल रहा।