फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth and farmer die in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में युवक और किसान की मौत

Fri, 03 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Youth and farmer die in road accidents
कटरा बाजार/नवाबगंज/ मोतीगंज। नवाबगंज में नंदिनी नगर के पास बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार अभिषेक मिश्र (21) की मौत हो गई और उनकी रिश्तेदार युवती घायल हो गई। वहीं, मोतीगंज में भमैचा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान रामसनेही की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

कटरा बाजार के अशोकपुर डीहा गांव निवासी साहबराम मिश्र ने बताया कि उनके भतीजे अभिषेक मिश्र बसंतपुर निवासी रिश्तेदार कुमकुम तिवारी (25) के साथ बृहस्पतिवार को अयोध्या दर्शन के लिए बाइक से गए थे। वहां से रात आठ बजे दोनों लोग घर लौट रहे थे। तभी नंदिनी नगर महाविद्यालय के पास नकहा पुल पर अभिषेक की बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टर ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। कुमकुम का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। मोतीगंज के चहबचवा नौबरा निवासी रामसनेही गुप्ता (35) बृहस्पतिवार दोपहर दवा लेने के लिए पैदल सालपुर बाजार जा रहे थे। भमैचा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी बबिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed