फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth accused of shooting someone over a grudge

Gonda News: रंजिश में युवक को गोली मारने का आरोप

Wed, 08 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of shooting someone over a grudge
मुजेहना/गोंडा। धानेपुर में रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। डीजल लेकर लौट रहे दो युवकों को रास्ते में रोककर मारपीट की गई। विवाद के दौरान एक युवक को तमंचे से गोली मारकर घायल करने का आरोप है। दूसरे पक्ष के दो युवकों की भी पिटाई का आरोप है। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां गोली लगने से घायल युवक को केजीएमयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बैरागीजोत निवासी अरुण ओझा ने बताया कि उनका बेटा राहुल ओझा (22) बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे गांव के ओमप्रकाश के साथ बाइक से सिंचाई के लिए डीजल लेने गया था। लौटते समय ठाकुरदासपुरवा के पास सुनील पासवान और उसके साथियों ने रंजिश के चलते दोनों को रोक लिया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि तभी सुनील ने तमंचे से राहुल पर फायर कर दिया। गोली उसकी दाहिनी आंख में लगी।
विज्ञापन


पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष के सुनील का आरोप है कि वह अपने साथी अमित के साथ शुक्लागंज से उतरौला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में राहुल और उसके साथियों ने रंजिश के चलते उन दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वह और अमित घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश में मारपीट की पुष्टि हुई है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। एएसपी पूर्वी अजीत कुमार रजक का कहना है कि अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed