फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young woman killed in gonda

गोंडा में युवती का गला काटकर मौत के घाट उतारा

Mon, 11 Jan 2021 02:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
Young woman killed in gonda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोंडा जिले के पूरे शिवा बख्तावर गांव में रविवार शाम एक विवाहिता युवती की बांका से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवती के कमरे से उसका खून से लथपथ शव मिला है। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति व देवर को हिरासत में लिया है। युवती के मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र केपूरे शिवा बख्तावर गांव की रहने वाली पुनीता दूबे (38) पत्नी प्रशांत दूबे का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला है। पुनीता का गला कटा पाया गया है। आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले पुनीता के भाई शांतनु ने बताया कि उसने अपनी बहन पुनीता की शादी वर्ष 2012 में पूरे शिवा बख्तावर के रहने वाले प्रशांत दूबे के साथ की थी।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शादी के बाद से ससुराल वाले की उसकी बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। शांतनु का आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने मिलकर उसकी बहन की गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने पति व देवर को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है, मौके पर बांका बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed