{"_id":"69404fe34b076d73090c0ac2","slug":"young-woman-hanged-dead-body-of-married-woman-found-on-bed-gonda-news-c-100-1-slko1026-148844-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: फंदे से लटकी युवती, विवाहिता का बेड पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: फंदे से लटकी युवती, विवाहिता का बेड पर मिला शव
Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कटरा बाजार के महादेव गांव में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और परिजन।
दुबहा बाजार/माधोपुर। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को युवतियों की मौत से सनसनी फैल गई। पहली घटना में कटरा बाजार थाना के महादेव गांव में मानसिक रूप से बीमार युवती ने फंदे लगाकर जान दे दी, जबकि दूसरी घटना में कौड़िया बाजार में विवाहिता का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।
कटरा बाजार के महादेव गांव निवासी राधा मिश्रा (19) ने सोमवार सुबह अपने घर के कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। मृतका के बड़े पिता व ग्राम प्रधान फूलचंद्र मिश्रा ने बताया कि राधा करीब दो वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थी। उसका अयोध्या में इलाज चल रहा था। वह पहले भी आत्मघाती प्रयास कर चुकी थी, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर राजेश सिंह का कहना है कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था, परिजनों से जानकारी ली गई है। जांच की जा रही है।
दूसरी घटना कौड़िया बाजार की है। यहां आशु शुक्ला (26) पत्नी आकाश शुक्ला का शव सोमवार सुबह उसके घर के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मृतका के पिता दिलीप तिवारी निवासी रघुरामपुर थाना पयागपुर, बहराइच ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी बीमार थी और ससुराल पक्ष उसका इलाज नहीं करा रहा था। इसी कारण कुछ दिन पहले वह मायके ले आए थे और इलाज कराया था। आठ दिन पहले ही उसे ससुराल भेजा गया था। आरोप है कि ससुराल वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।