फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young people shouted about the job in the army

सेना भर्ती नही आने से टूट रहा देशसेवा का सपना

Mon, 28 Jun 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Young people shouted about the job in the army
गोंडा। सेना में नौकरी कर देश की सेवा करने का जनून लिए तैयारी कर रहे युवाओं का सपना भर्ती न आने से टूटता नजर आ रहा है। सेना भर्ती की मांग को लेकर सोमवार को जिले के युवाओं ने अदम गोंदवी मैदान से रैली निकालकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि हमारे जिले के हजारों बच्चे सैनिक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। विगत दो वर्षों से सेना भर्ती न आने से हम सभी ओवर ऐज हो रहे हैं।
विज्ञापन

सेना भर्ती मेला 2009 में हमारे जिले में आयोजित हुआ था तब अभी तक कोई भी सेना भर्ती नहीं कराई गई। हम लोगों को सेना भर्ती देखने के लिए दूसरे जिले में जाना पड़ता है। जिससे हमारे जनपद के बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने मांग की है कि लखनऊ की सेना भर्ती जनपद गोंडा में कराई जाए। पहले एक वर्ष में दो भर्ती प्रक्रिया कराई जाती थी लेकिन विगत दो वर्षों में एक भी भर्ती नही करवाई गई है। सेना भर्ती न होने के कारण हजारों युवाओं का वह सपना टूट रहा है। जिससे देश सेवा न कर पाने से उनमें काफी निराशा उत्पन्न हो रही है।

युवाओं ने मांग की कि सेना भर्ती बोर्ड जेडआरओ को अवगत कराकर सेना भर्ती अपने निर्धारित समय पर कराई जाए। इस अवसर पर अविनाश सिंह, दुर्गेश शुक्ला, सौरभ तिवारी, प्रियांशु शुक्ला, अमित सिंह, गंगाधर मिश्रा, मयंकमणि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed