फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man was murdered by hitting him with a brick, incident recorded in CCTV

Gonda News: ईंट से कूंचकर की गई थी युवक की हत्या, सीसीटीवी में वारदात रिकॉर्ड

Mon, 04 Nov 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 04 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Young man was murdered by hitting him with a brick, incident recorded in CCTV
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र में मनकापुर बस अड्डे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के मामले में हत्या की पुष्टि हुई है। घटनास्थल के पास एक निजी विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज से पता चला कि ईंट से कूंचकर युवक की हत्या की गई थी। कातिल की पहचान हो गई है मगर 48 घंटे बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दो नवंबर को मनकापुर बस अड्डे के पास 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। हालांकि 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि मृतक के शरीर पर सफेद दाग थे। शव नग्न अवस्था में पाया गया था। इतना ही नहीं मृतक की पहचान न हो सके, इसके लिए ईंट से कूंचकर उसका चेहरा क्षत-विक्षत करने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल के पास स्थित निजी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना की फुटेज मिली है। आशंका है कि किसी बात को लेकर विवाद में परिचित ने ही युवक की हत्या की है। हत्यारे की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed