फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man was beaten to death after complaining of disturbances

युवक को पीटकर किया मरणासन्न, मौत

Sat, 04 Sep 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Young man was beaten to death after complaining of disturbances
गोंडा। प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी की शिकायत करने पर शुक्रवार की सुबह गांधी चौराहे के पास कुछ लोगों ने एक युवक को पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर कला के रुपीपुरवा दक्षिणी निवासी शिवकुमार मिश्र शुक्रवार की सुबह बाइक से बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांधी चौराहा के पास तीन लोगों ने अपने साथियों संग उसे रोक लिया और लाठी डंडे से पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया।

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष परसपुर राजनाथ सिंह ने बताया मामले में प्रदीप सिंह, अजय सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, दीनानाथ पाठक व सत्य नरायन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिवकुमार के भाई मनोज मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी एक महिला का नाम सूची से काटकर दूसरे व्यक्ति के खाते में आवास योजना की पहली किस्त भेज दी गई थी।
विज्ञापन

जिसकी शिकायत शिवकुमार ने बीडीओ से की थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके भाई को पीटकर मरणासन्न कर दिया। इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed