Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   young man murdered while Son condition is critical who went to cut wood in Kuano forest in Gonda

Gonda: कुआनो जंगल में लकड़ी काटने गए युवक की हत्या... बेटे की हालत नाजुक; बदमाशों ने धारदार हथियार से किए वार

Sat, 13 Sep 2025 03:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 03:45 PM IST
सार

गोंडा में कुआनो जंगल में लकड़ी काटने गए युवक की हत्या कर दी गई। जबकि हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बदमाशों ने दोनों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। 

विज्ञापन
young man murdered while Son condition is critical who went to cut wood in Kuano forest in Gonda
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में खरगूपुर क्षेत्र स्थित कुआनो जंगल में शनिवार को शिवगढ़ निवासी किसान गंगासागर विश्वकर्मा (70) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बेटे अनोखी लाल को भी बदमाशों ने घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एसपी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया है। 

विज्ञापन


शिवगढ़ चौराहा निवासी मोहित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बड़े पिता अनोखीलाल व बाबा गंगासागर घर से करीब दो किलोमीटर दूर कुआनो जंगल की तरफ लकड़ी काटने गए थे। वहां दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें गंगासागर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अनोखी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जब तक ग्रामीण पहुंचते, इससे पहले आरोपी नकाबपोश बदमाश से भाग निकले। ग्रामीणों ने एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रकरण जानकारी में है। खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed