{"_id":"66c0e4b2306501728b0bcf65","slug":"young-man-murdered-body-packed-in-a-sack-and-thrown-in-the-pond-gonda-news-c-100-1-slko1026-122163-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: युवक की हत्या, बोरे में भरकर तालाब में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: युवक की हत्या, बोरे में भरकर तालाब में फेंका शव
Sat, 17 Aug 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के तीतगांव करूवापारा कुकुरिहा गांव के समीप तालाब में शनिवार दोपहर बोरे में भरा शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब से बोरा निकलवाया तो उसमें युवक का शव मिला। काफी प्रयास के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जावेद शाह ने बताया कि तालाब में किनारे पर एक बोरा उतरा रहा था। उसमें से दुर्गंध आ रही थी। बोरे में शव होने की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तालाब से बोरा निकलवाकर खोला तो उसमें 40 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने युवक की हत्या के बाद शव बोरे में भरकर फेंके जाने की आशंका जताई है। निरीक्षक अपराध रमाशंकर राय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।