{"_id":"fc56eda21eae770f3d0f8b07d1fb2f1c","slug":"young-man-killed-in-crash-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात डुमरियागंज रोड पर पिपरा राम गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने एक युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उतरौला कोतवाल राजकुमार यादव ने बताया कि शनिवार रात करीब 8.30 बजे पिपराराम गांव निवासी संदीप कुमार (30) सड़क के किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था।
इसी बीच हाशिमपारा से उतरौला जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने संदीप को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। कोतवाल ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।