फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man killed by hitting with silencer

Gonda News: सिर पर साइलेंसर से वार कर युवक की हत्या

Tue, 02 May 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Young man killed by hitting with silencer
तारिक की फाइल फोटो
गोंडा। शहर के साहबगंज सेमरा में मंगलवार को मारपीट के दौरान हमलावरों ने बाइक के साइलेंसर से युवक पर वार कर दिया। सिर में गहरी चोट से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने एक अन्य युवक पर भी साइलेंसर से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली की बड़गांव रेलवे कॉलोनी निवासी आरिफ का साहबगंज सेमरा में आरओ वाटर प्लांट है। वह पानी की सप्लाई का काम करता है। आरिफ का भाई तारिक (40) ठेकेदार था। मंगलवार सुबह आरओ प्लांट से पानी लेकर अली (19) नामक युवक साहबगंज जा रहा था। इसी बीच कुछ युवकों ने अली को रोक लिया और पिटाई करने लगे। उधर से निकल रहे तारिक ने देखा तो वह अली को बचाने लगा। इस पर युवकों ने तारिक की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

हमलावरों ने तारिक के सिर पर बाइक के साइलेंसर से जोरदार प्रहार कर दिया। अली के सिर पर भी साइलेंसर से वार किया। तारिक व अली के गिरते ही हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तारिक व अली को जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने तारिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अली का इलाज शुरू किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एसपी आकाश तोमर, एएसपी शिवराज व सीओ सिटी विनय सिंह ने मौका मुआयना किया। इसके बाद जिला अस्पताल जाकर अली और तारिक के परिजनों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी शिवराज ने बताया कि बड़गांव के साहबगंज मोहल्ले में मारपीट में एक युवक की मौत हो गई है और एक घायल है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में पता चला कि मृतक तारिक व हमलावर एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed