{"_id":"68a1bcbf8b166ce16d002264","slug":"young-man-gone-to-attend-janmashtami-festival-at-night-in-gonda-his-body-found-in-verandah-of-house-in-morning-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रात को जन्माष्टमी उत्सव में गया... सुबह घर के बरामदे में मिली युवक की लाश; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रात को जन्माष्टमी उत्सव में गया... सुबह घर के बरामदे में मिली युवक की लाश; पुलिस कर रही जांच
Sun, 17 Aug 2025 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 17 Aug 2025 04:58 PM IST
सार
गोंडा में एक युवक रात को जन्माष्टमी उत्सव में गया था। सुबह घर के बरामदे में उसकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
शिवम शुक्ला की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के गोंडा में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। वह रात को जन्माष्टमी उत्सव में गया था। सुबह तख्त के नीचे उसकी लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना कटरा बाजार के पहाड़ापुर की है। यहां के रहने वाले शिवम शुक्ला (25) की मौत हुई है। चाचा मलखान ने बताया कि शिवम शनिवार को जन्माष्टमी कार्यक्रम में गया था। सुबह घर के बरामदे में तख्त के नीचे उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
वहीं पत्नी निशा ने बताया कि देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। इंस्पेक्टर रमाशंकर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों से पूछताछ की गई है। मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। शिवम अपने तीन भाइयों व बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
बताया गया कि पिता लल्लू शुक्ला व मां ममता शुक्ला लुधियाना में रहते हैं। परिवार में पत्नी निशा और एक वर्ष का बेटा राघव व दो माह की बेटी दीपांशी है। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।