फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man dies under suspicious circumstances after visiting in-laws' house

Gonda News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 13 Sep 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 13 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances after visiting in-laws' house
करनैलगंज। क्षेत्र के गुरसड़ी गांव में ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने पत्नी समेत ससुराल वालों पर भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परसपुर के बिहुरी गोसांई पुरवा निवासी वासुदेव ने बताया कि 12 वर्ष पहले उनके बेटे सुशील (35) की शादी गुरसड़ी गांव में हुई थी। उसके बेटी पीहू और बेटा प्रियांश हैं। कई महीनों से सुशील की पत्नी मायके में रह रही थी। ससुराल वाले विदाई नहीं कर रहे थे। सुशील शनिवार को पत्नी को विदा कराने गुरसड़ी गया था। वहां पत्नी व मायके वालों ने उसे भगा दिया। दोबारा आने पर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में उसे खाने में जहरीला पदार्थ दे दिया गया। भोजन के बाद हालत बिगड़ी और उल्टियां होने लगीं। पत्नी ने फोन कर परिजनों को बुलाया। परिजन पहुंचे तो सुशील मृत मिला। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed