फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Young man dies due to poisonous animal bites

जहरीले जंतु के डसने से युवक की मौत

Thu, 13 Aug 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Young man dies due to poisonous animal bites
करनैलगंज (गोंडा)। बाढ़ ग्रस्त गांव में जहरीले जंतु के डसने से एक युवक की मौत हो गई। बाढ़ आने के बाद ग्रामीण तो अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित स्थान पर आ गए हैं। उनके साथ ही जीव-जंतु भी गांव से बाहर निकलकर लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुके हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नकहरा एवं गौरा सिंहपुर में लोगों के सामने समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को एक युवक को जहरीले जंतु ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ग्राम गौरा सिंहपुर निवासी तिलकराम (35) पुत्र पराग दत्त को जहरीले जंतु ने डस लिया। लोगों ने उसे करनैलगंज सीएचसी ले जाने की कोशिश की। मगर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्राम गौरा सिंहपुर एवं नकहरा बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकांश मजरों में बरसात एवं बाढ़ का पानी पूरी तरह भरा हुआ है। वहीं लोग सुरक्षित स्थानों पर भी जहरीले जीव जंतु सुरक्षित नहीं है। मृतक युवक के चाचा दीपचंद ने बताया कि तिलकराम की सांप के काटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed