{"_id":"0160c55d749b56987916526980f7a79b","slug":"young-man-dead-by-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक (गोंडा)। थाना क्षेत्र के कर्मडीह कला गांव के मजरा पंडित पुरवा में शनिवार की रात 10 बजे गन्ने की फसल की सिंचाई करने के लिए ट्रांसफार्मर से मोनोब्लॉक सेट का तार लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक रविवार की सुबह काफी देर तक जब घर नहीं लौटा तो उसका पिता खेत पर पहुंचा, वहां उसने देखा कि बेटा मृत पड़ा है। इसी दौरान वह बेटे को चिपके तार से छुड़ाने की कोशिश करने लगा तो वह भी करंट लगने से झुलस गया। उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के कर्मडीह गांव के ग्राम प्रधान कुंवर साहब तिवारी ने बताया कि गांव के मजरा पंडित पुरवा के रहने वाले राधेश्याम का बेटा रवि (20) शनिवार की रात 10 बजे गन्ने की फसल की सिंचाई करने के लिए अपने घर से मोनोब्लॉक सेट लेकर खेत को गया था। वह मोनोब्लॉक सेट का तार ट्रांसफार्मर की एलटी (लो टेंशन) लाइन से जोड़ रहा था, तभी करंट लगने से वह तार से चिपक गया और उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह काफी देर तक जब रवि घर नहीं पहुंचा तो उसके पिता राधेश्याम उसे तलाशने खेत पर पहुंचे। वहां वह बेटे को चिपके तार से छुड़ाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच करंट लगने से वह भी झुलस गए। मामले की जानकारी होने के बाद तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। राधेश्याम का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि करंट का झटका इतना जोरदार था कि रवि की मौत हो गई। युवक की अचानक मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन