फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   You will get a reward of 1100 rupees for finding the missing road

Gonda News: गायब सड़क ढूंढने पर मिलेगा 1100 रुपये पुरस्कार

Tue, 24 Jun 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
You will get a reward of 1100 rupees for finding the missing road
इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर लेंस लेकर सड़क ढूंढ़ते छात्र पंचायत के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन 
इटियाथोक (गोंडा)। सड़क की बदहाली को लेकर आंदोलित छात्र पंचायत के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। आवर्धक लेंस लेकर सड़क की तलाश शुरू की। यही नहीं, सड़क ढूंढने वाले को 1100 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन

छात्र पंचायत के पदाधिकारी मंगलवार को इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर मोहनपुर असधा गांव के पास आवर्धक लेंस से पानी में सड़क खोजते नजर आए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने कहा कि करीब 20 किलोमीटर लंबी यह सड़क गायब हो गई है। हम लोगों ने कड़ी मेहनत से इसे ढूंढा, लेकिन सफलता नहीं मिली। यदि किसी व्यक्ति को यह सड़क मिलती है तो छात्र पंचायत उसे 1100 रुपये पुरस्कार देगा। बरसात के चलते इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों में कीचड़ व गंदा पानी भरा है। इस रास्ते से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों लोगों को समस्या हो रही है। सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। बाइक सवार, राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। मगर जिम्मेदार बेफिक्र हैं। आंदोलन के बावजूद नींद तक नहीं टूट रही है। इस अवसर पर अभिषेक वर्मा, उमेश यादव, उमंग मिश्र, रंजीत पांडेय, राजेश मौर्य, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed