{"_id":"5f8f200b8ebc3eefa77733e6","slug":"xen-power-absent-without-notice-salary-deducted-gonda-news-lko546290626","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना नदारद रहे एक्सईएन विद्युत, वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना नदारद रहे एक्सईएन विद्युत, वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
गोंडा। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को तहसील करनैलगंज परिसर में किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय के साथ तहसील करनैलगंज में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी ने बिना सूचना के अनुपस्थित एक्सईएन विद्युत करनैलगंज का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समयबद्ध ढंग से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवादों से संबंधित प्राप्त हुईं। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्रातिशीघ्र एक सप्ताह के अंदर शिकायतों को निस्तारित कराएं।
सुदईपुरवा दत्त नगर निवासी राजेश पुत्र खजांची ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके गांव के प्रधान व पंचायत सचिव ने फर्जी बाउचर व मस्टररोल के जरिए लगभग दो लाख रुपये निकाल लिए हैं। इस मामले पर डीएम ने बीडीओ हलधरमऊ को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हलधरमऊ छतौरा निवासी ननकऊ ने शिकायत की कि छतौरा तृतीय आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात एक कार्यकर्ता फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के जरिए नौकरी कर रही है। इस पर डीएम ने प्रकरण की जांच डीपीओ का सौंपी। परसा गोड़री निवासिनी सुनीता देवी ने बताया कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने मिलकर 2018 में स्वीकृत उसके आवास का पैसा निकाल लिया है तथा वह अभी भी आवास विहीन है। इस मामले में बीडीओ हलधरमऊ से जांच रिपोर्ट मांगी गई है तथा शिकायतकर्ता की पात्रता का परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
मोहम्मदपुर आटा परसपुर निवासी मनोज कुमार यादव ने शिकायत की कि ग्राम प्रधान व लेखपाल द्वारा उसे फर्जी पट्टे का कागज सुविधा शुल्क लेकर दे दिया गया है। इस बावत उसने जब तहसील से पता किया तो ज्ञात हुआ कि लेखपाल द्वारा दिया गया कागज फर्जी है। इस मामले में डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 147 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। दिवस में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. मधुु गैरोला, एसडीएम करनैलगंज ज्ञानचंद्र गुप्ता, सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, तहसीलदार बृजमोहन, पीडी सेवाराम चौधरी, डीडी एग्रीकल्चर मुकुल तिवारी, डीएसओ वीके महान, एक्सईएन जल निगम, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व फरियादी उपस्थित रहे।