{"_id":"643aea10de5060328a08e106","slug":"wrestling-championship-in-gonda-from-today-gonda-news-c-13-1-185616-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दांवपेंच का दंगल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दांवपेंच का दंगल आज से
Sat, 15 Apr 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भिड़तीं पहलवान। - संवाद
गोंडा। पहलवानों के दांवपेंच और दमखम का दंगल रविवार से शुरू होगा। नंदिनीनगर महाविद्यालय का स्पोर्ट्स स्टेडियम कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है। कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए देशभर से महिला व पुरुष पहलवानों का पहुंचना शुरू हो गया है। चैंपियनशिप में तकरीबन 1400 पुरुष व 600 महिला पहलवान प्रतिभाग करेंगी।
नंदिनीनगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार से शुरू हो रही कुश्ती चैंपियनशिप में दो मुकाबले कराए जाएंगे। जिसमें जनवरी माह में रद्द की गई ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के साथ ही अंडर-17 बालक व बालिका नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप कराई जाएगी। पहले दिन रविवार को ओपन रैंकिंग नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुषों की ग्रीकोरोमन तथा महिलाओं की फ्री-स्टाइल की कुश्ती कराई जाएगी।
अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप में पहले दिन ग्रीकोरोमन स्टाइल में कुश्ती कराई जाएगी। प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव सुरेश उपाध्याय ने बताया कि अधिकतर पहलवान नंदिनीनगर पहुंच चुके हैं। स्टेडियम में पहुंचे पहलवानों का पंजीकरण किया गया है। पहले दिन होने वाली कुश्ती के लिए पहलवानों का मेडिकल तथा नापजोख की गई है।