{"_id":"8495bdc3285f6888eed26f2ce73b8208","slug":"wrestler-bhim-singh-and-bajrangi-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान बजरंगी व भीम सिंह जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान बजरंगी व भीम सिंह जीते
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानेपुर थाना क्षेत्र के रेतवागाड़ा गांव के मजरा ठाकुरदासपुरवा में रविवार को आयोजित दो दिवसीय विराट दंगल के पहले दिन अयोध्या के पहलवान बजरंगी बाबा व आगरा के भीम सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी दी। इसके पहले सपा नेता राहुल शुक्ला ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
धानेपुर के रेतवागाड़ा गांव के मजरा ठाकुरदासपुरवा में रविवार को पूर्व प्रधान विजयकांत सिंह उर्फ ज्वाला सिंह के संयोजन में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद युवा सपा नेता राहुल शुक्ला ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहला मुकाबला अयोध्या के बाबा बजरंगी व दिल्ली के पहलवान सुरेंद्र के बीच हुआ जिसमें बजरंगी बाबा ने सुरेंद्र को पटखनी देकर जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में आगरा के पहलवान भीम सिंह से भी दिल्ली के पहलवान पार नहीं पा सके और अपना दूसरा मुकाबला भी हार गये।
विज्ञापन
कुश्ती का तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसमें कलियर उत्तराखंड के पहलवान मो. खली व महोबा के पहलवान शिवविलास का आमना-सामना हुआ। दोनों ही पहलवानों ने एक दूसरे को हराने के लिए काफी जोर आजमाइश की लेकिन दोनों ही बराबरी पर रहे।
अपने निर्धारित समय पंद्रह मिनट में नतीजा न आने पर मैच के रेफरी ने दोनों पहलवानों को पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया, लेकिन मुकाबला बराबरी का रहा। रेफरी ने बताया कि यह मुकाबला अब सोमवार कोे खेला जाएगा।