फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Worshiped by devotees Skandmata

भक्तों ने की स्कंदमाता की पूजा

Sun, 18 Oct 2015 11:06 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
या देवी सर्वभूतेषु मातृ रुपेण संस्थिता... की वंदना के साथ नवरात्र की पंचमी तिथि को देवी मंदिरों में स्कंदमाता की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ की गई। सूर्य मंडल की अधिष्ठात्री स्कंदमाता की आराधना के लिए रविवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। शक्तिपीठ देवीपाटन एवं सिद्घपीठ बिजलेश्वरी देवी मंदिर में पूरे दिन श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। देवी की आराधना के साथ-साथ शक्तिपीठ देवीपाटन में मुंडन एवं कर्ण छेदन जैसे संस्कार भी संपन्न हुए।
विज्ञापन


नवरात्र की पंचमी तिथि को देवी भगवती के पांचवें स्वरुप स्कंदमाता की पूजा का विधान है। धर्म ग्रंथों के अनुसार तारकासुर नामक राक्षस को वरदान था कि वह भगवान शंकर एवं माता पार्वती के पुत्र द्वारा ही मारा जाएगा।
विज्ञापन


तारकासुर का वध करने के लिए ही देवी पार्वती का भगवान शंकर से विवाह हुआ। भगवान शंकर व माता पार्वती से पैदा हुए स्कंद कुुमार-कार्तिकेय द्वारा ही तारकासुर का वध किया गया। शंकर पार्वती के मांगलिक मिलन को ही सनातन धर्म में विवाह परंपरा का प्रारंभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कंद कुमार की माता होने के कारण ही देवी को स्कंदमाता कहा गया। ऐसी मान्यता है कि सूर्य मंडल की अधिष्ठात्री एवं मातृ शक्ति से परिपूर्ण स्कंदमाता का ध्यान व पूजन करने से भक्तों में प्रेम, करुणा एवं वात्सल्य का संचार होता है। मां की आराधना से भक्तों केे सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

रविवार को नवरात्र पंचमी के दिन देवी मंदिरों में माता के इसी स्वरुप की पूजा-अर्चना की गई। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में भोर पहर से ही श्रद्घालुओं की भीड़ जुट गई।

श्रद्घालुओं ने सूर्य कुंड में स्नान के बाद कतारबद्घ होकर देवी का दर्शन एवं पूजन किया। इसके अतिरिक्त सिद्घपीठ बिजलेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, पचपेड़वा स्थित रहिया देवी मंदिर, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर, महुआ स्थित करिया दुर्गा मंदिर, भगवतीगंज स्थित दुर्गा मंदिर तथा नगर स्थित झारखंडी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, कालीथान, बड़की बहिनी मंदिर एवं सम्मय माता मंदिर में भी सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा।


नवरात्र पंचमी के दिन से ही शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मुंडन एवं कर्णछेदन संस्कार भी शुरु हो जाता है। रविवार को मंदिर में भक्तों ने अपने बच्चों का मुंडन व कर्णछेदन संस्कार कराया। इसके लिए मंदिर में भारी भीड़ रही। मुंडन व कर्णछेदन संस्कार कराने के बाद बच्चों को मां पाटेश्वरी के दर्शन कराए और आशीर्वाद भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed