फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Worship materials from Haridwar, Varanasi, and Ayodhya will be sold during the month of Sawan

Gonda News: सावन में बिकेगी हरिद्वार, वाराणसी और अयोध्या की पूजन सामग्री

Tue, 28 Jul 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Worship materials from Haridwar, Varanasi, and Ayodhya will be sold during the month of Sawan
पूजन सामग्री बेचते दुकानदार।
गोंडा। सावन माह को लेकर जिले में लोगों का उत्साह बढ़ने लगा है। इस बार सावन में हरिद्वार, वाराणसी और अयोध्या से आने वाली पूजन सामग्री बिकेगी। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों और बाजारों के आसपास पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

शहर के दुखहरणनाथ मंदिर, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों और शिवालयों के आसपास सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है। दुकानदार रोहित ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजन सामग्री के तैयार पैकेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें बेलपत्र, फूल, धूप, धतूरा और अन्य सामग्री रखी गई है। दुखहरणनाथ मंदिर के समीप पूजन सामग्री की दुकान कर रहे पं. हिमालय शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले से पूरा स्टॉक मंगवा लिया है। हरिद्वार से शंख, काशी से पीतल की सामग्री, रुद्राक्ष माला सहित अन्य सामान मंगवाया गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि सावन माह में पूजन सामग्री की बिक्री सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाती है। सोमवार के दिन और भी व्यवस्था की जाएगी। कुछ दुकानदारों ने मंदिरों के आसपास अस्थायी दुकानें भी लगानी शुरू कर दी हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि सावन के पूरे माह पूजन सामग्री की बिक्री अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed