{"_id":"69e5152212a121d3dc03a38c","slug":"work-on-installation-of-smart-meter-stopped-electricity-will-not-be-cut-in-summer-gonda-news-c-100-1-gon1003-156585-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्मार्ट मीटर लगाने का काम रुका, गर्मी में नहीं कटेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्मार्ट मीटर लगाने का काम रुका, गर्मी में नहीं कटेगी बिजली
Sun, 19 Apr 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम रोक दिया गया है। वहीं, गर्मी में किसी भी उपभोक्ता की बिजली नहीं काटी जाएगी। रविवार को वर्चुअल माध्यम से ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए ट्रांसफार्मर के साथ ही लाइनें दुरुस्त की जाएंगी। इससे विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से आपूर्ति मिल सकेगी।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती में लगभग 2.15 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। ऐसे में प्रीपेड मीटर होने के चलते निगेटिव बैलेंस होने पर स्मार्ट मीटरिंग एजेंसी की तरफ से आपूर्ति बाधित कर दी जा रही थी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
ऐसे में ऊर्जा मंत्री ने न सिर्फ स्मार्ट मीटर में आने वाली दिक्कतों की जानकारी ली है तो वहीं, कुछ समय के लिए स्मार्ट मीटर लगाने से रोकने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। साथ ही जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। उन्हें जागरूक किया जाएगा। उनका मोबाइल नंबर अपडेट कराया जाएगा। ताकि उन्हें अपने मीटर की सभी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
घर बैठे रीडिंग के साथ ही बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। इसके साथ ही गर्मी को देखते हुए किसी भी प्रीपेड मीटर उपभोक्ता की बिजली नहीं काटी जाएगी। अधिकारी निर्बाध आपूर्ति दे सकें, इसके लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे।