फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women will be empowered by legal rights: District Judge

कानूनी अधिकार से महिलाएं होंगी सशक्त: जिला जज

Sun, 07 Nov 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Women will be empowered by legal rights: District Judge
गोंडा। महिलाओं के अधिकारों को संरक्षण के लिए प्रभावी कानून लागू है। जरूरत है तो हर महिला को कानूनी जानकारी हो, इससे वह सशक्त हो सकेंगी। इसी उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मयंक कुमार जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

जिसमें उनकी धर्म पत्नी, जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, अपर सत्र न्यायाधीश/ पाक्सो एक्ट चन्द्रमोहन चतुर्वेदी, अपर जिला जज/ नोडल अधिकारी लोक अदालत डॉ. दीनानाथ सप्तम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिर कुमारित्वा, न्यायिक अधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के अनुसरण में विधिक सेवा व सहायता गतिविधियों के बारे में जानकारी दिया। जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव 2 अक्तूबर से आगामी 14 नवंबर तक मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका उद्देश्य भारत के संविधान में जनसामान्य के जीवन व व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन रोकने के लिए मौलिक अधिकार दिया गया है। जनपद के समस्त जनमानस तक विधिक सेवा/सहायता गतिविधियों से जागरूक करते हुए पहुंच सुनिश्चित करना है।
विधिक जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि वर्तमान में न्याय सभी के लिए उपलब्ध है, न्याय पाने का सभी को समान अधिकार है। यदि कोई व्यक्ति अपना मामला न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहता है, अथवा उसका कोई प्रकरण न्यायालय में लंबित है तो उस व्यक्ति की गरीबी न्याय दिलाने में रुकावट नहीं होगी। महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी।
जिला बाल एवं महिला कल्याण अधिकारी फरहाना खान एवं पूनम यादव थानाध्यक्ष महिला थाना ने महिलाओं के अधिकार विषय पर जानकारी दी। सोनम गौतम अपर सिविल जज ने महिला उत्पीड़न के बारे में कानूनी जानकारी दी।

किरन सिंह सहायक डाक अधीक्षक ने विभागीय योजनाओं के बारे में और राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी, उप निबंधक सुधा यादव ने भी महिला सशक्तीकरण पर अपने अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed