फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Women's seeking bless

महिलाओं ने मांगा आशीर्वाद

Tue, 17 Nov 2015 11:49 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
डाला छठ महापर्व पर मंगलवार को व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं ने शाम को अस्ताचलगामी भगवान आदित्य को अर्घ्य देकर पूजा की। महिलाओं ने छठ माता व भगवान आदित्य का पूजन कर पुत्र रत्न की प्राप्ति, संतान की दीर्घायु तथा निरोगी व कंचनकाया के साथ-साथ सुख-समृद्घि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


छठ व्रत रखने वाली महिलाओं का जमावड़ा मंगलवार दोपहर से ही पवित्र नदियों व सरोवरों के तट पर होने लगा। शाम होते ही महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान आदित्य की पूजा की।
विज्ञापन


तरह-तरह के फलों व पूजन सामग्री के साथ व्रती महिलाओं व उनके परिवारीजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूजा में शामिल हुए। चार दिन तक चलने वाले इस व्रत का पारण बुधवार सुबह उदय होते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राप्ती नदी के सिसई घाट, झारखंडी महादेव मंदिर स्थित सरोवर के तट पर तथा बलरामपुर चीनी मिल स्थित दुर्गा मंदिर में डाला छठ व्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

 देर शाम तक अस्ताचलगामी भगवान आदित्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed